इंडोविंड एनर्जी का शुद्ध घाटा मार्च तिमाही में बढ़कर 7.50 करोड़ रुपये हुआ
इंडोविंड एनर्जी का शुद्ध घाटा मार्च तिमाही में बढ़कर 7.50 करोड़ रुपये हुआ
नयी दिल्ली, 26 मई (भाषा) आमदनी घटने के कारण इंडोविंड एनर्जी का जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध घाटा बढ़कर 7.50 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने बताया कि पिछले साल समान तिमाही में उसे 4.33 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।
कंपनी की जनवरी-मार्च के दौरान कुल आय घटकर 5.26 करोड़ रुपये रह गई, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 6.62 करोड़ रुपये थी।
भाषा यासिर अजय
अजय

Facebook


