इंडसइंड बैंक को चौथी तिमाही में 594 करोड़ रुपये का मुनाफा

इंडसइंड बैंक को चौथी तिमाही में 594 करोड़ रुपये का मुनाफा

इंडसइंड बैंक को चौथी तिमाही में 594 करोड़ रुपये का मुनाफा
Modified Date: April 24, 2026 / 10:15 pm IST
Published Date: April 24, 2026 10:15 pm IST

मुंबई, 24 अप्रैल (भाषा) निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ 594 करोड़ रुपये रहा।

बैंक को वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में 2,329 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

इंडसइंड बैंक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राजीव आनंद ने कहा कि पिछले समय में डेरिवेटिव कारोबार में हुए नुकसान और अन्य समस्याओं को अब दूर कर लिया गया है। अब बैंक आगे बढ़ने और कारोबार को मजबूत करने पर ध्यान दे रहा है।

आनंद ने कहा, “हम वित्त वर्ष 2026-27 में विकास की मानसिकता की ओर बढ़ेंगे।”

समीक्षाधीन तिमाही में बैंक के ऋण में लगभग 8.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि पूरे बैंकिंग उद्योग में लगभग 16 प्रतिशत की वृद्धि हुई। बैंक ने बताया कि वह वित्त वर्ष 2026-27 में ऋण वृद्धि के मामले में उद्योग के समान स्तर पर पहुंचने का लक्ष्य रखता है।

भाषा योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में