BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

शेयर ब्रोकर के ऐप, वेबसाइट पर दिखेंगे निवेशक जागरूकता संदेश, सेबी ने की पहल

शेयर ब्रोकर के ऐप, वेबसाइट पर दिखेंगे निवेशक जागरूकता संदेश, सेबी ने की पहल

शेयर ब्रोकर के ऐप, वेबसाइट पर दिखेंगे निवेशक जागरूकता संदेश, सेबी ने की पहल
Bhasha
Published: 01 Oct 2026 | 7:08 pmModified: 01 Oct 2026 | 7:08 pm

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) बाजार नियामक सेबी ने शेयर ब्रोकर से अपनी वेबसाइट और ‘ट्रेडिंग’ ऐप पर निवेशक जागरूकता संदेश प्रदर्शित करने को कहा है। यह पहल ‘परियोजना जागरूक’ के तहत की गई है।

सेबी ने बृहस्पतिवार को जारी एक परिपत्र में कहा कि यह पहल सेबी के देशव्यापी निवेशक जागरूकता अभियान ‘परियोजना जागरूक’ और आगामी ‘विश्व निवेशक सप्ताह 2026’ का हिस्सा है।

नियामक ने कहा कि पांच अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सभी शेयर ब्रोकर को अपनी वेबसाइट पर सेबी की ओर से साझा किए गए ‘निवेशक जागरूकता संदेश’ और ‘जोखिम संबंधी खुलासे’ प्रदर्शित करने होंगे।

एक नवंबर से ब्रोकर को अपनी वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर निर्धारित निवेशक जागरूकता संदेश प्रदर्शित करना अनिवार्य होगा।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनमय बोर्ड (सेबी) ने ट्रेडिंग ऐप के संबंध में कहा कि पांच अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक सभी शेयर ब्रोकर स्वैच्छिक आधार पर अपने ऐप पर निवेशक जागरूकता संदेश प्रदर्शित कर सकते हैं। इस अवधि में यदि कोई शेयर ब्रोकर किसी दिन अपने कारोबार ऐप पर निर्धारित निवेशक जागरूकता संदेश प्रदर्शित करता है, तो उस दिन जोखिम संबंधी खुलासे प्रदर्शित करना वैकल्पिक होगा।

एक नवंबर से ब्रोकर को अपने ‘ट्रेडिंग’ ऐप पर एक दिन छोड़कर निवेशक जागरूकता संदेश और जोखिम संबंधी खुलासे अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने होंगे।

भाषा रमण अजय

अजय

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Web Title: शेयर ब्रोकर के ऐप, वेबसाइट पर दिखेंगे निवेशक जागरूकता संदेश, सेबी ने की पहल

People also search for:brokersebiSEBI Stock BrokerStock
बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

बिहार में निवेश के लिए आगे आएं, 25 प्रतिशत उत्पाद सरकार खरीदेगी : मुख्यमंत्री

01 Oct 2026 | 7:53 pm
मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

मनीव्यू के शेयर की मजबूत शुरुआत, पहले दिन के कारोबार में 59 प्रतिशत चढ़ा

01 Oct 2026 | 7:43 pm
आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

आर्थिक वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: वित्त मंत्रालय रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 7:41 pm
पेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार

पेट्रोल पंप पर डीजल की बिक्री सीमित करने की किसी को अनुमति नहीं : सरकार

01 Oct 2026 | 7:37 pm
दिव्यांगजनों को अब तीन या पांच साल के लिए मिलेगा शुल्क-मुक्त फास्टैग

दिव्यांगजनों को अब तीन या पांच साल के लिए मिलेगा शुल्क-मुक्त फास्टैग

01 Oct 2026 | 7:34 pm
सोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट

सोना 500 रुपये चढ़ा, चांदी में 5,000 रुपये की गिरावट

01 Oct 2026 | 7:31 pm
यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ बाजार में भारत से कार के निर्यात में अच्छी वृद्धि: गोयल

01 Oct 2026 | 7:22 pm
दूरसंचार कंपनियां अपनी वेबसाइट, ऐप पर अनिवार्य रिचार्ज प्लान प्रमुखता से प्रदर्शित करें: ट्राई

दूरसंचार कंपनियां अपनी वेबसाइट, ऐप पर अनिवार्य रिचार्ज प्लान प्रमुखता से प्रदर्शित करें: ट्राई

01 Oct 2026 | 7:19 pm