शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की पूंजी छह लाख करोड़ रुपये बढ़ी
शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की पूंजी छह लाख करोड़ रुपये बढ़ी
नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के साथ शांति वार्ता में प्रगति के दावे और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से बुधवार को स्थानीय शेयर बाजार में तेज उछाल आया। तेजी के इस दौर के बीच निवेशकों की पूंजी 5.99 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई।
कारोबार के अंतिम घंटे में तेज लिवाली से बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 940.73 अंक यानी 1.22 प्रतिशत उछलकर 77,958.52 अंक पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,004.99 अंक यानी 1.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78,022.78 अंक पर पहुंच गया था।
इससे बीएसई की सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) 5,99,107.83 करोड़ रुपये बढ़कर 4,72,80,559.98 करोड़ रुपये (4,970 अरब डॉलर) हो गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 6.95 प्रतिशत घटकर 102.2 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
भाषा अजय अजय रमण
रमण

Facebook


