शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 8.96 लाख करोड़ रुपये घटी
शेयर बाजार में भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 8.96 लाख करोड़ रुपये घटी
नयी दिल्ली, आठ जुलाई (भाषा) कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आने से बुधवार को शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई, जिससे निवेशकों की संपत्ति 8.96 लाख करोड़ रुपये घट गई।
बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,677.12 अंक यानी 2.15 प्रतिशत टूटकर 76,503.60 अंक पर बंद हुआ।
व्यापक गिरावट के बीच बीएसई मिडकैप सूचकांक 2.14 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 1.61 प्रतिशत गिर गया।
इस गिरावट के बीच बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण 8.96 लाख करोड़ रुपये घटकर 4,71,23,612.10 करोड़ रुपये (4.95 लाख करोड़ डॉलर) रह गया।
होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के हमलों के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान से भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है, जिससे वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता गहराई है।
भाषा प्रेम प्रेम अजय
अजय

Facebook


