शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में 8.86 लाख करोड़ रुपये घटी

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में 8.86 लाख करोड़ रुपये घटी

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में 8.86 लाख करोड़ रुपये घटी
Modified Date: March 27, 2026 / 09:10 pm IST
Published Date: March 27, 2026 9:10 pm IST

नयी दिल्ली, 27 मार्च (भाषा) वैश्विक तनाव और तेल की कीमतों में तेजी के बीच शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। इससे निवेशकों की संपत्ति में लगभग 8.86 लाख करोड़ रुपये की गिरावट आई।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,690.23 अंक टूटकर 73,583.22 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,739.04 अंक फिसलकर 73,534.41 तक चला गया था।

इस गिरावट के साथ ही बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 8,86,383.92 करोड़ रुपये घटकर 4,22,15,450.82 करोड़ रुपये रह गया।

तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। इसके साथ रुपये में लगातार गिरावट और विदेशी निवेशकों की तेजी से निकासी ने भी निवेशकों को सतर्क कर दिया है।

भाषा योगेश रमण

रमण


लेखक के बारे में