शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 9.60 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की संपत्ति 9.60 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) शेयर बाजार में बुधवार को आई तेजी से निवेशकों की संपत्ति 9.60 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी। पश्चिम एशिया में युद्ध समाप्त होने के संकेतों के बीच बाजार में तेजी आई।
वैश्विक बाजारों में तेजी और कच्चे तेल के दाम में नरमी से भी कारोबारी धारणा मजबूत हुई।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 1,186.77 अंक यानी 1.65 प्रतिशत बढ़कर 73,134.32 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 2,017.03 अंक चढ़कर 73,964.58 अंक पर पहुंच गया था।
शेयर बाजार में आई इस तेजी से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार 9,60,261 करोड़ रुपये बढ़कर 4,22,01,433.48 करोड़ रुपये (4,460 अरब डॉलर) हो गया।
भाषा रमण प्रेम
प्रेम

Facebook


