बाजार में तीन दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
बाजार में तीन दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) शेयर बाजार में पिछले तीन दिन से जारी तेजी से निवेशकों की संपत्ति 9.18 लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी है।
वैश्विक शेयर बाजारों में तेजी के बीच निचले स्तर पर शेयरों की लिवाली से बाजार बढ़त में रहा।
पिछले तीन कारोबारी सत्रों में, तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स में 2,140.21 अंक यानी 2.87 प्रतिशत की तेजी आई है। बुधवार को सेंसेक्स 633.29 अंक यानी 0.83 प्रतिशत चढ़कर 76,704.13 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार में आई तेजी के कारण, बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण तीन दिन में 9,18,579.57 करोड़ रुपये बढ़कर 4,39,00,831.84 करोड़ रुपये (4,750 अरब डॉलर) हो गया।
भाषा रमण अजय
अजय

Facebook


