शेयर बाजार की दो सत्र की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
शेयर बाजार की दो सत्र की तेजी से निवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी
नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) स्थानीय शेयर बाजार में आई तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति दो सत्र में 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ गई है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट और पश्चिम एशिया युद्ध को लेकर तनाव कम होने की उम्मीद से बाजार में सुधार देखा गया।
शेयर बाजार में पिछले दो कारोबारी सत्र से तेजी बनी हुई है और इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 2,577.06 अंक यानी 3.54 प्रतिशत चढ़ा है। बुधवार को 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 1,205 अंक यानी 1.63 प्रतिशत चढ़कर 75,273.45 अंक पर बंद हुआ।
निवेशकों की सकारात्मक धारणा से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण दो सत्र में 15,80,204.92 करोड़ रुपये बढ़कर 4,31,01,834.74 करोड़ रुपये हो गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 6.16 प्रतिशत टूटकर 97.79 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
भाषा निहारिका अजय
अजय

Facebook


