आईटीसी प्रमुख पुरी का पारितोषिक बीते वित्त वर्ष 6.8 प्रतिशत घटकर 23.91 करोड़ रुपये

आईटीसी प्रमुख पुरी का पारितोषिक बीते वित्त वर्ष 6.8 प्रतिशत घटकर 23.91 करोड़ रुपये

आईटीसी प्रमुख पुरी का पारितोषिक बीते वित्त वर्ष 6.8 प्रतिशत घटकर 23.91 करोड़ रुपये
Modified Date: June 26, 2026 / 09:36 pm IST
Published Date: June 26, 2026 9:36 pm IST

नयी दिल्ली, 26 जून (भाषा) विभिन्न कारोबार से जुड़ी कंपनी आईटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी का कुल पारितोषिक वित्त वर्ष 2025-26 में 6.8 प्रतिशत घटकर 23.91 करोड़ रुपये रहा। प्रदर्शन आधारित बोनस और दीर्घकालीन प्रोत्साहन/ कमीशन में कमी के कारण वेतन में कमी आई। आईटीसी की सालाना रिपोर्ट में यह कहा गया।

पुरी के पारितोषिक में 3.85 करोड़ रुपये का मूल/एकीकृत वेतन, 88 लाख रुपये की परिलब्धियां और प्रदर्शन आधारित बोनस और दीर्घकालीन प्रोत्साहन/कमीशन के रूप में 19.17 करोड़ रुपये शामिल थे।

पुरी का कुल वेतन इससे एक साल पहले 2024-25 में 25.66 करोड़ रुपये था।

कंपनी के चेयरमैन के मूल/एकीकृत वेतन और परिलब्धियों में 2025-26 में इससे पिछले वित्त वर्ष की तुलना में वृद्धि की गई थी।

पुरी के पास 31 मार्च, 2026 तक साधारण शेयर (एकल या संयुक्त रूप से) 3,00,591 थे। शेयर विकल्प के तहत उन्हें 1,01,000 शेयर दिए गए थे।

सभी कर्मचारियों के औसत वेतन की तुलना में पुरी के वेतन का अनुपात 338:1 था।

बीते वित्त वर्ष में 10,368 पुरुष कर्मचारियों का औसत वेतन 5,30,593 रुपये और 683 महिला कर्मचारियों का औसत वेतन 2,25,424 रुपये था।

आईटीसी के अनुसार, ‘‘ज्यादातर महिला कर्मचारी नई विनिर्माण इकाइयों में काम करती हैं। चूंकि इनमें से ज़्यादातर नई भर्तियां हैं, इसलिए औसत वेतन कम दिखता है।’’

भाषा रमण योगेश

योगेश


लेखक के बारे में