आईटीसी का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 7.27 प्रतिशत घटकर 5,013 करोड़ रुपये पर

Ads

आईटीसी का तीसरी तिमाही का शुद्ध लाभ 7.27 प्रतिशत घटकर 5,013 करोड़ रुपये पर

  •  
  • Publish Date - February 6, 2025 / 07:20 PM IST,
    Updated On - February 6, 2025 / 07:20 PM IST

नयी दिल्ली, छह फरवरी (भाषा) विविध क्षेत्रों में कारोबार करने वाली कंपनी आईटीसी लि. का चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 7.27 प्रतिशत घटकर 5,013.16 करोड़ रुपये रह गया।

आईटीसी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि कंपनी को पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 5,406.52 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हुआ था।

वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में आईटीसी की परिचालन आय 9.05 प्रतिशत बढ़कर 20,349.96 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वित्त वर्ष में 18,660.37 करोड़ रुपये थी।

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कुल व्यय 12.18 प्रतिशत बढ़कर 14,413.66 करोड़ रुपये हो गया।

आईटीसी की कुल आय आलोच्य तिमाही में 8.47 प्रतिशत बढ़कर 20,945.82 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 19,308.85 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश रमण

रमण