नयी दिल्ली, 15 मई (भाषा) जैन इरिगेशन सिस्टम्स को वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में 19 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध घाटा हुआ है। मुख्य रूप से अधिक खर्च के कारण कंपनी का घाटा बढ़ा है।
कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि एक साल पहले इसी तिमाही में उसे 27.86 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।
कुल आय मार्च तिमाही में बढ़कर 1,824.63 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 2024-25 की इसी तिमाही में 1,750.15 करोड़ रुपये थी। हालांकि इस दौरान खर्च बढ़कर 1,774.91 करोड़ रुपये हो गया जो एक साल पहले इसी तिमाही में 1,703.71 करोड़ रुपये था।
पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी को 39.99 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष 2024-25 में 25.69 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।
कुल आय बढ़कर 6,413.31 करोड़ रुपये हो गयी जो एक साल पहले 5,793.24 करोड़ रुपये थी।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण