जिंदल स्टेनलेस ने कुंजल मेहता को मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त किया
जिंदल स्टेनलेस ने कुंजल मेहता को मुख्य वित्त अधिकारी नियुक्त किया
नयी दिल्ली, छह जुलाई (भाषा) जिंदल स्टेनलेस ने कुंजल मेहता को कंपनी का मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त करने की सोमवार को घोषणा की।
स्टेनलेस स्टील बनाने वाली कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि उनकी नियुक्ति 25 जून से प्रभावी है।
जिंदल स्टेनलेस के प्रबंध निदेशक अभ्युदय जिंदल ने कहा, ‘‘ कुंजल के पास कॉरपोरेट वित्त, कोष, धन जुटाने और कारोबारी बदलाव सहित विभिन्न क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता है। साथ ही बड़े एवं जटिल संगठनों में मूल्य सृजन का उनका मजबूत अनुभव भी है। मुझे विश्वास है कि उनका नेतृत्व हमारी वित्तीय मजबूती को और सुदृढ़ करेगा तथा विनिर्माण कारोबार में हमारी विकास यात्रा को गति देगा।’’
जिंदल स्टेनलेस में वह कंपनी की वित्तीय रणनीति का नेतृत्व करेंगे और उसके विकास, विस्तार तथा मूल्य सृजन के अगले चरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
जिंदल स्टेनलेस से जुड़ने से पहले मेहता अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड में मुख्य वित्त अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अदाणी इलेक्ट्रिसिटी मुंबई लिमिटेड, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन लिमिटेड और एस्सार स्टील इंडिया लिमिटेड में भी वरिष्ठ नेतृत्व संबंधी पदों पर काम किया है।
जिंदल स्टेनलेस भारत की सबसे बड़ी स्टेनलेस स्टील विनिर्माता कंपनी है।
भाषा निहारिका अजय
अजय

Facebook


