जिंदल सुप्रीम के आईपीओ को 181 गुना बोली मिली
जिंदल सुप्रीम के आईपीओ को 181 गुना बोली मिली
नयी दिल्ली, 17 सितंबर (भाषा) प्लास्टिक पाइप समाधान और उससे जुड़े उत्पाद बनाने वाली कंपनी जिंदल सुप्रीम (इंडिया) लिमिटेड के आईपीओ (आरंभिक सार्वजनिक पेशकश) को शुक्रवार को बोली के अंतिम दिन कुल मिलाकर 181.07 गुना बोलियां प्राप्त हुई।
एनएसई से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी के 125 करोड़ रुपये के आईपीओ में 93,99,600 शेयरों के मुकाबले 1,70,19,83,003 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।
खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 149.34 गुना अभिदान मिला, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 327.99 गुना और पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 126.41 गुना बोलियां मिलीं।
जिंदल सुप्रीम इंडिया लिमिटेड ने आईपीओ के लिए 88-93 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है।
इस आईपीओ में 1.07 करोड़ इक्विटी शेयरों का ताजा निर्गम शामिल है, जिसकी कीमत मूल्य दायरे के ऊपरी स्तर पर लगभग 100 करोड़ रुपये है।
इसके साथ ही, प्रवर्तक समूह की कंपनी वीवीजे एंटरप्राइज प्राइवेट लिमिटेड की ओर से 26.86 लाख शेयरों (लगभग 25 करोड़ रुपये मूल्य) का बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।
ताजा निर्गम से मिलने वाली रकम का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और सामान्य कंपनी कार्यों के लिए किया जाएगा। जिंदल सुप्रीम के शेयर को 23 सितंबर को बीएसई और एनएसई दोनों पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण

Facebook


