आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सभी क्रेडिट कार्ड पर विदेशी मुद्रा शुल्क हटाया
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने सभी क्रेडिट कार्ड पर विदेशी मुद्रा शुल्क हटाया
नयी दिल्ली, 18 सितंबर (भाषा) निजी क्षेत्र के आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने अपने सभी मौजूदा और नए क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए विदेशी मुद्रा लेनदेन पर लगने वाले ‘फॉरेक्स मार्कअप’ शुल्क को समाप्त कर दिया है।
‘फॉरेक्स मार्कअप’ शुल्क वह अतिरिक्त शुल्क है जो बैंक या कार्ड कंपनी आपके क्रेडिट/डेबिट कार्ड से विदेशी मुद्रा में भुगतान करने पर लगाती है।
बैंक ने एक बयान में कहा कि इस सुविधा का लाभ सभी कार्डधारकों को स्वत: मिलेगा और इसके लिए कोई शर्त नहीं होगी।
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने कहा कि ग्राहकों को इसका लाभ लेने के लिए नया क्रेडिट कार्ड लेने, मौजूदा कार्ड को अपग्रेड करने या किसी न्यूनतम खर्च की सीमा पूरी करने की जरूरत नहीं होगी।
बैंक ने कहा कि अब आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के मौजूदा क्रेडिट कार्ड पर भी बिना किसी शर्त के शून्य ‘फॉरेक्स मार्कअप’ की सुविधा मिलेगी।
भाषा योगेश रमण
रमण

Facebook


