जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के लिए अगले कुछ दिन में सेबी के पास जमा कर सकती दस्तावेज

Ads

जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के लिए अगले कुछ दिन में सेबी के पास जमा कर सकती दस्तावेज

  •  
  • Publish Date - March 25, 2026 / 10:24 PM IST,
    Updated On - March 25, 2026 / 10:24 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मार्च (भाषा) रिलायंस इंडस्ट्रीज की प्रौद्योगिकी इकाई जियो प्लेटफॉर्म्स अपने बहुप्रीतिक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए अगले कुछ दिन में सेबी के पास विवरण पुस्तिका (डीआरएचपी) दाखिल कर सकती है। यह संभवत: देश का अबतक का सबसे बड़ा आरंभिक सार्वजनिक निर्गम होगा।

बाजार सूत्रों के अनुसार, यह निर्गम बिक्री पेशकश के रूप में होगा, जिसमें कई मौजूदा विदेशी निवेशक अपनी हिस्सेदारी कम करने की तैयारी कर रहे हैं।

पिछले साल अलग-अलग रिपोर्ट में, जेफरीज ने जियो का मूल्यांकन 180 अरब डॉलर आंका था, जबकि जेपी मॉर्गन ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के दूरसंचार और डिजिटल कारोबार को संभालने वाली जियो प्लेटफॉर्म्स का मूल्यांकन 136 अरब डॉलर बताया था।

सूत्रों के अनुसार, डीआरएचपी मार्च के अंत तक दाखिल किया जा सकता है। भारत का अब तक का सबसे बड़ा सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) एक ‘बिक्री पेशकश’ होगा।

इस बारे में जियो को भेजे गए ईमेल का फिलहाल कोई जवाब नहीं मिला।

जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर बाजार में 2026 की पहली छमाही में सूचीबद्ध होने की उम्मीद है।

फेसबुक (अब मेटा) के पास जियो प्लेटफॉर्म्स में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी है, जबकि गूगल के पास 7.7 प्रतिशत हिस्सेदारी है।

भाषा रमण अजय

अजय