जेएसडब्ल्यू रियल्टी को मुंबई में लक्जरी आवासीय परियोजना से 2,000 करोड़ की कमाई की उम्मीद

Ads

जेएसडब्ल्यू रियल्टी को मुंबई में लक्जरी आवासीय परियोजना से 2,000 करोड़ की कमाई की उम्मीद

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 09:30 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 09:30 PM IST

नयी दिल्ली, 18 मार्च (भाषा) जेएसडब्ल्यू ग्रुप की रियल एस्टेट कंपनी जेएसडब्ल्यू रियल्टी ने मुंबई में एक लक्जरी आवासीय परियोजना बनाने के लिए पटेल परिवार के साथ हाथ मिलाया है। इस परियोजना से 2,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई होने का अनुमान है।

बुधवार को जारी एक बयान में कंपनी ने बताया कि उसने ‘‘मुंबई के जाने-माने रिहायशी इलाके में मौजूद एक खास प्रॉपर्टी, ‘मालाबार कोर्ट’ के लिए पटेल परिवार के साथ एक विकास समझौते पर दस्तखत किए हैं।’’

मालाबार कोर्ट पिछले सात दशक से पटेल परिवार का घर रहा है। यह करीब एक एकड़ का प्लॉट मालाबार हिल क्लब के ठीक बगल में है।

जेएसडब्ल्यू रियल्टी ने बताया कि कंपनी इस ज़मीन पर एक बुटीक लक्जरी रिहायशी टावर बनाने की योजना बना रही है, और इस परियोजना से 2,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कुल कमाई होने की उम्मीद है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय