उत्तर प्रदेश के बहराइच में सड़क दुर्घटना में एक महिला और उसके बेटे की मौत

Ads

उत्तर प्रदेश के बहराइच में सड़क दुर्घटना में एक महिला और उसके बेटे की मौत

  •  
  • Publish Date - March 18, 2026 / 10:52 PM IST,
    Updated On - March 18, 2026 / 10:52 PM IST

बहराइच (उप्र), 18 मार्च (भाषा) उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बुधवार सुबह सड़क दुर्घटना में एक महिला और उसके दो वर्षीय बेटे की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस के अनुसार हादसा मटेरा थाना क्षेत्र में बहराइच-नानपारा मार्ग पर स्थित मटेरा चौराहे पर हुआ।

पुलिस ने बताया कि हरदी थाना क्षेत्र के महसी गांव का निवासी सोनू निषाद (25) अपनी पत्नी मंगला (23) और पुत्र शिवा (दो) के साथ मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहा था, तभी मटेरा चौराहे पर पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

सूत्रों ने बताया कि टक्कर लगते ही सोनू सड़क के दूसरी ओर जा गिरा, जबकि उसकी पत्नी और बच्चा ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सोनू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी हरिकेश सिंह ने बताया कि बदायूं के निवासी ट्रक चालक पन्नालाल को हिरासत में ले लिया गया है।

भाषा सं सलीम जोहेब

जोहेब