नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल लिमिटेड (केपीआईएल) और उसकी अनुषंगी इकाइयों को पारेषण एवं वितरण (टीएंडडी) कारोबार में करीब 4,439 करोड़ रुपये के ठेके मिले हैं।
इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (ईपीसी) क्षेत्र की कंपनी ने बयान में कहा कि इनमें अफ्रीका में 400 किलोवाट पारेषण लाइन और उससे जुड़े सबस्टेशन की परियोजना, भारत में पारेषण लाइन परियोजनाओं के ठके तथा स्वीडन में एक सबस्टेशन परियोजना शामिल है।
बयान में कहा गया कि पारेषण एवं वितरण और सिविल बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख ईपीसी कंपनियों में शामिल केपीआईएल और उसकी अनुषंगी कंपनियों को टीएंडडी कारोबार में करीब 4,439 करोड़ रुपये के नए ठेके मिले हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) मनीष मोहनोत ने कहा, ‘‘ टीएंडडी कारोबार हमें अपनी मजबूत बाजार स्थिति और एकीकृत क्षमताओं का लाभ उठाकर विश्वस्तरीय ईपीसी समाधान प्रदान करने में सक्षम बनाता है। इन नए ठेकों के साथ हमने 26,000 करोड़ रुपये के वार्षिक ऑर्डर लक्ष्य को भी पार कर लिया है।’’
केपीआईएल बिजली पारेषण एवं वितरण, भवन एवं कारखाने, जल आपूर्ति एवं सिंचाई, रेलवे, तेल एवं गैस पाइपलाइन, शहरी परिवहन (फ्लाईओवर और मेट्रो रेल), राजमार्ग और हवाई अड्डों जैसे क्षेत्रों में काम करने वाली प्रमुख विशेषज्ञ ईपीसी कंपनी है।
भाषा निहारिका
निहारिका