कन्साई नेरोलैक पेंट्स का मुनाफा पहली तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 228.41 करोड़ रुपये

कन्साई नेरोलैक पेंट्स का मुनाफा पहली तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 228.41 करोड़ रुपये

कन्साई नेरोलैक पेंट्स का मुनाफा पहली तिमाही में छह प्रतिशत बढ़कर 228.41 करोड़ रुपये
Modified Date: August 3, 2026 / 09:22 pm IST
Published Date: August 3, 2026 9:22 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) कन्साई नेरोलैक पेंट्स लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही का एकीकृत शुद्ध मुनाफा छह प्रतिशत बढ़कर 228.41 करोड़ रुपये हो गया है। बेहतर मांग और कीमतों में बढ़ोतरी से इसे मदद मिली।

कन्साई नेरोलैक की नियामकीय सूचना के अनुसार, कंपनी ने एक साल पहले अप्रैल-जून की अवधि में 215.59 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा अर्जित किया था।

चालू वित्त वर्ष अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी का परिचालन राजस्व 9.7 प्रतिशत बढ़कर 2,373.59 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले इसी तिमाही में यह 2,162.03 करोड़ रुपये था।

जून तिमाही में कन्साई नेरोलैक पेंट्स का कुल खर्च 10.25 प्रतिशत बढ़कर 2,116.07 करोड़ रुपये रहा।

कंपनी की कुल आय (जिसमें अन्य आय भी शामिल है) 9.65 प्रतिशत बढ़कर 2,428.53 करोड़ रुपये रही।

नतीजों पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशक प्रवीण चौधरी ने कहा, ‘‘तिमाही के दौरान, मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के बावजूद साज सज्जा और औद्योगिक, दोनों क्षेत्रों में मांग अच्छी रही। मानसून में देरी से भी मांग को बढ़ावा मिला।’’

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में