सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया

सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया

सरकार ने पेट्रोल, डीजल, एटीएफ के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ाया
Modified Date: August 3, 2026 / 08:45 pm IST
Published Date: August 3, 2026 8:45 pm IST

नयी दिल्ली, तीन अगस्त (भाषा) सरकार ने सोमवार से शुरू होने वाले पखवाड़े के लिए पेट्रोल, डीजल और विमान ईंधन (एटीएफ) के निर्यात पर अप्रत्याशित लाभ कर बढ़ा दिया है।

डीजल के निर्यात पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (एसएईडी) की दर 15.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 25.5 रुपये प्रति लीटर होगी। एटीएफ के निर्यात पर एसएईडी पहले के 14.5 रुपये प्रति लीटर के मुकाबले 22 रुपये प्रति लीटर होगा।

पेट्रोल निर्यात पर शुल्क 2.5 रुपये प्रति लीटर से बढ़ाकर 3.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया गया है।

वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि शुल्क में वृद्धि तीन अगस्त से प्रभावी होगी।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच सरकार ने 27 मार्च को डीजल और एटीएफ पर निर्यात शुल्क लगाया था और हर पखवाड़े दर में संशोधन किया था। यह शुल्क 16 मई से पेट्रोल निर्यात पर भी लगाया गया।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि घरेलू खपत के लिए पेट्रोल और डीजल पर मौजूदा शुल्क दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

पश्चिम एशिया में युद्ध के बीच ईंधन की घरेलू उपलब्धता बढ़ाने के लिए अप्रत्याशित लाभ कर लगाया गया था।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में