करमतारा ने एंकर निवेशकों से 262 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए, आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा
करमतारा ने एंकर निवेशकों से 262 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए, आईपीओ नौ सितंबर को खुलेगा
नयी दिल्ली, आठ सितंबर (भाषा) नवीकरणीय ऊर्जा और बिजली पारेषण क्षेत्र के लिए इंजीनियरिंग इस्पात उत्पाद बनाने वाली कंपनी करमतारा इंजीनियरिंग ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 262.50 करोड़ रुपये जुटाए। यह रकम कंपनी के 875 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए बोली खुलने से एक दिन पहले जुटाई गई।
बीएसई की वेबसाइट पर डाली गई सूचना के अनुसार, कंपनी ने एंकर निवेशकों को 254 रुपये प्रति शेयर (जो मूल्य दायरे का ऊपरी स्तर है) के भाव पर 1.03 करोड़ इक्विटी शेयर आवंटितत किए।
एंकर निवेशकों में एचडीएफसी म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड, मिराए एसेट म्यूचुअल फंड, मोतीलाल ओसवाल म्यूचुअल फंड, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस शामिल हैं।
करमतारा इंजीनियरिंग का आईपीओ 9-11 सितंबर के दौरान सार्वजनिक बोली के लिए उपलब्ध रहेगा। इसके लिए मूल्य दायरा 241-254 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन लगभग 7,790-8,174 करोड़ रुपये बैठता है।
आईपीओ में 675 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 200 करोड़ रुपये तक की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।
भाषा राजेश अजय
अजय

Facebook


