कर्नाटक दुग्ध यूनियन की नंदिनी दूध की कीमतों में 8-10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की मांग

कर्नाटक दुग्ध यूनियन की नंदिनी दूध की कीमतों में 8-10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की मांग

कर्नाटक दुग्ध यूनियन की नंदिनी दूध की कीमतों में 8-10 रुपये प्रति लीटर बढ़ोतरी की मांग
Modified Date: September 22, 2026 / 09:28 pm IST
Published Date: September 22, 2026 9:28 pm IST

बेंगलुरु, 22 सितंबर (भाषा) कर्नाटक की सहकारी दुग्ध उत्पादक यूनियनों ने राज्य सरकार से नंदिनी दूध की खरीद और खुदरा कीमतों में 8 से 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का आग्रह किया है। उन्होंने इसके लिए लागत और उत्पादन खर्च में हो रही बढ़ोतरी का हवाला दिया है।

दुग्ध यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को यहां विधान सौध में मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार से मुलाकात की और अपनी मांग रखी।

शिवकुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे पिछले 10 वर्षों में पशु चारे की कीमतों में बढ़ोतरी, एक लीटर दूध के उत्पादन की लागत, हर जिले में उत्पादित और बेचे गए दूध की मात्रा और यूनियनों द्वारा खरीदे गए दूध की मात्रा के बारे में विस्तृत आंकड़े उपलब्ध कराएं।

सीएमओ (सीएमओ) के एक बयान के अनुसार, उन्होंने पड़ोसी राज्यों में दूध की खरीद और खुदरा कीमतों का विवरण भी मांगा।

बेंगलुरु शहरी, ग्रामीण और रामनगर जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक सोसायटी यूनियन लिमिटेड के चेयरमैन डी. के. सुरेश ने कहा कि पशु चारे, हरे चारे, दवाओं और रखरखाव की अन्य जरूरतों पर खर्च बढ़ने के कारण डेयरी फार्मिंग की लागत काफी बढ़ गई है।

सुरेश ने कहा, ‘‘सूखे की मौजूदा स्थिति के कारण फसल के नुकसान से किसानों की आय में भारी गिरावट आई है और चारे की कम उपलब्धता के कारण डेयरी किसानों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।’’

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में सहकारी संगठन और निजी डेयरीलगातार दूध और दूध से बने उत्पादों की कीमतें बढ़ा रही हैं, जबकि कर्नाटक की यूनियनों ने उपभोक्ताओं के हितों को ध्यान में रखते हुए पिछले डेढ़ साल से दूध की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में