ईरान के होर्मुज प्रस्ताव से आपूर्ति चिंता कम होने से कच्चातेल वायदा में 3 प्रतिशत की गिरावट
ईरान के होर्मुज प्रस्ताव से आपूर्ति चिंता कम होने से कच्चातेल वायदा में 3 प्रतिशत की गिरावट
नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चे तेल की वायदा कीमत 3 प्रतिशत टूटकर 8,572 रुपये प्रति बैरल रह गयी क्योंकि ईरान से मिले नए कूटनीतिक संकेत से होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने की उम्मीद जगी और वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति में लंबे समय तक रुकावट की आशंका कम हुई।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चे तेल का अक्टूबर माह में डिलिवरी होने वाला अनुबंध 264 रुपये या 3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8,572 रुपये प्रति बैरल रह गया।
विगत चार सत्रों में इस अनुबंध में 903 रुपये अथवा 9.3 प्रतिशत की गिरावट आई थी।
विशेषज्ञों ने कहा कि यह ताजा बिकवाली उन खबरों के बाद हुई है जिनमें कहा गया है कि अगर अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर लगी नाकेबंदी हटा ले, तो ईरान सात दिनों के भीतर होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने का प्रस्ताव दे सकता है।
वैश्विक बाजाार में गिरावट और तेज हो गई, जिसमें नवंबर डिलीवरी वाले कच्चातेल की वायदा कीमत 2.53 डॉलर या 2.52 प्रतिशत टूटकर 97.81 डॉलर प्रति बैरल रह गयी।
वैश्विक स्तर पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चा तेल के नवंबर डिलीवरी अनुबंध की कीमत 2.94 डॉलर या 3.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.43 डॉलर प्रति बैरल रह गया जबकि ब्रेंट क्रूड का दाम गिरावट दर्शाता 99 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रह गया।
भाषा राजेश राजेश
राजेश

Facebook


