हाजिर मांग के कारण कच्चतेल वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण कच्चतेल वायदा कीमतों में तेजी

हाजिर मांग के कारण कच्चतेल वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:35 pm IST
Published Date: September 25, 2020 9:55 am IST

नयी दिल्ली, 25 सितंबर (भाषा) मजबूत हाजिर मांग के कारण कारोबारियों ने अपने सौदों के आकार को बढ़ाया जिससे वायदा बाजार में कच्चा तेल शुक्रवार को 11 रुपये की तेजी के साथ 2,984 रुपये प्रति बैरल हो गया।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्टूबर महीने की डिलिवरी वाले कच्चा तेल अनुबंध की कीमत 11 रुपये यानी 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,984 रुपये प्रति बैरल हो गयी। इसमें 2,893 लॉट के लिये कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में कच्चा तेल कीमतों में तेजी आई।

हालांकि वैश्विक स्तर पर, वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट क्रूड का भाव 0.30 प्रतिशत गिरकर 40.43 डॉलर प्रति बैरल चल रहा था। वहीं ब्रेंट क्रूड का भाव 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 42.12 प्रति बैरल के स्तर पर था।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में