नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) केशव चंद्र ने सोमवार को खान सचिव का पदभार संभाल लिया। खान मंत्रालय ने यह जानकारी दी।
चंद्र 1995 बैच के अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं। उन्होंने पीयूष गोयल का स्थान लिया है, जिन्हें राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) का महासचिव नियुक्त किया गया है।
खान सचिव का पद संभालने से पहले चंद्र नयी दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के चेयरमैन के रूप में कार्यरत थे।
पदभार संभालने के तुरंत बाद चंद्र ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और खान मंत्रालय की प्रमुख पहल की समीक्षा की।
मंत्रालय ने बताया कि सचिव ने भारत के खनिज क्षेत्र को मजबूत करने के लिए समन्वित प्रयासों और मंत्रालय की प्रमुख पहल के प्रभावी क्रियान्वयन के महत्व पर जोर दिया।
भाषा योगेश अजय
अजय