किआ मोटर्स का वर्षगांठ संस्करण पेश, कीमत 13.75 लाख रुपये

Ads

किआ मोटर्स का वर्षगांठ संस्करण पेश, कीमत 13.75 लाख रुपये

  •  
  • Publish Date - October 15, 2020 / 04:08 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर (भाषा) किआ मोटर्स इंडिया ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी सेल्टॉस का पहली वर्षगांठ के मौके पर खास संस्करण पेश किया है। इसकी शोरूम कीमत 13.75 लाख से 14.85 लाख रुपये के बीच है।

कंपनी ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि उसने सेल्टॉस की पहली वर्षगांठ पर नया संस्करण पेश किया है। यह एचटीएक्स ट्रिम पर आधारित है जो पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प में उपलब्ध होगी।

कंपनी ने कहा कि इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन है। इसके मैनुअल ट्रांसमिशन का दाम 13.75 लाख रुपये और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन का 14.75 लाख रुपये रखा गया है।

वहीं डीजल इंजन के मैनुअल ट्रांसमिशन संस्करण का दाम 14.85 लाख रुपये है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी कूक्ह्युन शिम ने कहा कि सेल्टॉस को 2019 में पेश किया गया था। इसने देश में किआ मोटर्स के ब्रांड को स्थापित करने में मदद की।

भाषा

शरद महाबीर

महाबीर