Kisan Karj Mafi 2026 Kab Hoga: किसानों का 2 लाख रुपए तक होगा कर्ज माफ, धान की खेती शुरू होने से पहले बीजेपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कृषि मंत्री ने दी अहम जानकारी

Ads

Kisan Karj Mafi 2026 Kab Hoga: किसानों का 2 लाख रुपए तक होगा कर्ज माफ, धान की खेती शुरू होने से पहले बीजेपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कृषि मंत्री ने दी अहम जानकारी

  •  
  • Publish Date - July 29, 2026 / 12:39 PM IST,
    Updated On - July 29, 2026 / 02:57 PM IST

Kisan Karj Mafi 2026 Kab Hoga: किसानों का 2 लाख रुपए तक होगा कर्ज माफ, धान की खेती शुरू होने से पहले बीजेपी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, कृषि मंत्री ने दी अहम जानकारी / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पात्र किसानों को फसल ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा
  • पहले मिलेगा ₹2 लाख तक का कर्ज माफ
  • 31 लाख किसान योजना में शामि

पुणे: Kisan Karj Mafi 2026 Kab Hoga महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे ने बुधवार को किसानों को आश्वस्त किया कि उन्हें राज्य की फसल ऋण माफी योजना के क्रियान्वयन को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभार्थियों को वादा किया गया लाभ मिलेगा। पुणे में संवाददाताओं के साथ बातचीत में भरणे ने कहा कि सरकार पहले दो लाख रुपये तक के फसल ऋण माफी के पात्र किसानों को लाभ दे रही है। इसके बाद एकमुश्त निपटान (ओटीएस) योजना के लाभार्थियों और नियमित रूप से ऋण चुकाने वाले किसानों के लिए प्रोत्साहन योजना के पात्र लोगों को लाभ दिया जाएगा।

सभी पात्र लाभार्थियों को लाभ मिलेगा

Kisan Karj Mafi 2026 Kab Hoga उन्होंने कहा, ‘‘ मैं अपने किसान भाइयों से कहना चाहता हूं कि उन्हें बिल्कुल चिंता करने की जरूरत नहीं है। यदि शुरुआत में सरकार की ओर से ऋण खाते में जमा की गई राशि कम दिखाई देती है, तो शेष पात्र राशि राष्ट्रीयकृत बैंक उनके साथ हुए समझौते के अनुसार वहन करेंगे।’’ भरणे ने कहा, ‘‘ यदि कोई राष्ट्रीयकृत बैंक गलत जानकारी देता है या किसानों को गुमराह करता है, तो सरकार उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई करेगी।’’

31 लाख किसान शामिल

मंत्री ने बताया कि योजना के पहले चरण में करीब 31 लाख किसान शामिल हैं। इनमें से लगभग 16-17 लाख किसानों को फिलहाल लाभ देने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि करीब पांच लाख किसान अनिवार्य ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं जिससे सरकार बिना किसी बाधा के उनके खातों में राशि जारी कर सकती है। मंत्री ने कहा कि सरकार पहले दो लाख रुपये तक के बकाया फसल ऋण वाले किसानों को राशि जारी करेगी। इसके बाद दो लाख रुपये से अधिक के ऋण वाले ओटीएस योजना के लाभार्थियों और फिर नियमित ऋण चुकाने वाले किसानों को 50,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

दो लाख रुपये तक की ऋण माफी

समय-सीमा के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने कहा कि प्राथमिकता पहले चरण का वितरण पूरा करने की है तथा उसके बाद अन्य श्रेणियों के लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। इस महीने की शुरुआत में राज्य मंत्रिमंडल ने ऋण माफी योजना में महत्वपूर्ण बदलावों को मंजूरी दी थी। इसके तहत 2019 की ऋण माफी योजना के लाभार्थियों पर लागू 50,000 रुपये की ऊपरी सीमा सहित प्रमुख पात्रता शर्तों को हटा दिया गया। इस बदलाव से ऐसे किसान नई योजना के तहत दो लाख रुपये तक की ऋण माफी का लाभ उठा सकेंगे।

ये भी पढ़ें

फसल ऋण माफी योजना का लाभ किन किसानों को मिलेगा?

योजना का लाभ सभी पात्र किसानों को मिलेगा। पहले चरण में दो लाख रुपये तक के बकाया फसल ऋण वाले किसानों को प्राथमिकता दी जा रही है।

सरकार पहले किस श्रेणी के किसानों को राहत दे रही है?

सरकार सबसे पहले ₹2 लाख तक के फसल ऋण वाले किसानों को लाभ दे रही है। इसके बाद ओटीएस (OTS) योजना के लाभार्थियों और नियमित ऋण चुकाने वाले किसानों को लाभ मिलेगा।

योजना में कितने किसान शामिल हैं?

पहले चरण में लगभग 31 लाख किसान शामिल हैं। इनमें से करीब 16-17 लाख किसानों को लाभ देने की प्रक्रिया जारी है।

ई-केवाईसी (e-KYC) क्यों जरूरी है?

जिन किसानों ने अनिवार्य ई-केवाईसी पूरी कर ली है, उनके खातों में सरकार बिना किसी बाधा के ऋण माफी की राशि जारी कर सकती है।

नियमित रूप से लोन चुकाने वाले किसानों को क्या मिलेगा?

सरकार ने नियमित रूप से फसल ऋण चुकाने वाले पात्र किसानों के लिए ₹50,000 की प्रोत्साहन राशि देने का भी प्रावधान किया है।