कृष्णा डायग्नोस्टिक्स ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए

कृष्णा डायग्नोस्टिक्स ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए

कृष्णा डायग्नोस्टिक्स ने सेबी के पास आईपीओ दस्तावेज दाखिल किए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:57 pm IST
Published Date: May 16, 2021 12:57 pm IST

नयी दिल्ली 16 मई (भाषा) कृष्णा डायग्नोस्टिक्स लि. ने शेयर बिक्री के माध्यम से धन जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के समक्ष आईपीओ के दस्तावेज जमा किये है।

रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (विवरण पुस्तिका) के मसौदे के अनुसार आईपीओ में 400 करोड़ रुपये के नए शेयर का जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही कंपनी के मौजूदा शेयरधारक शेयर बाजार मंच के जरिए 94,16,377 शेयर बिक्री के लिए प्रस्तुत करेंगे। बाजारमें बिक्री का प्रस्ताव करने वाले शेयरधारकों में फी कैपिटल, किटारा, समरसेट इंडस हेल्थकेयर फंड लि. और लोटस मैनेजमेंट सॉल्यूशंस शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त कंपनी अपने मर्चेंट बैंकरों के परामर्श से आईपीओ से पहले 200 करोड़ रुपये प्राइवेट प्लेसमेंट (निजी निर्णय के आधार पर)में बेच सकती है।

इस धनराशि का उपयोग पंजाब, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र में डायग्नोस्टिक्स केंद्र स्थापित करने में किया जाएगा।

कंपनी ने दिसंबर 2020 तक देश के 13 राज्यों में 1,801 डायग्नोस्टिक केन्द्रो का संचालन कर रही है जिसमे रेडियोलॉजी और पैथोलॉजी भी शामिल हैं।

भाषा जतिन

मनोहर

मनोहर


लेखक के बारे में