एनबीसीसी का लाभ जून तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 158 करोड़ रुपये पर, आमदनी घटी

एनबीसीसी का लाभ जून तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 158 करोड़ रुपये पर, आमदनी घटी

एनबीसीसी का लाभ जून तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 158 करोड़ रुपये पर, आमदनी घटी
Modified Date: August 11, 2026 / 09:56 pm IST
Published Date: August 11, 2026 9:56 pm IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनबीसीसी लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में 17 प्रतिशत बढ़कर 158 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 135.03 करोड़ रुपये था।

एनबीसीसी लिमिटेड ने मंगलवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की जून तिमाही में उसकी आय घटकर 2,320.90 करोड़ रुपये हो गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,465.48 करोड़ रुपये थी।

एनबीसीसी परियोजना प्रबंधन परामर्श और रियल एस्टेट के कारोबार में है।

भाषा यासिर अजय

अजय


लेखक के बारे में