कृष्णा डायग्नोस्टिक्स के आईपीओ को दूसरे दिन 5.35 गुना अभिदान मिला

कृष्णा डायग्नोस्टिक्स के आईपीओ को दूसरे दिन 5.35 गुना अभिदान मिला

कृष्णा डायग्नोस्टिक्स के आईपीओ को दूसरे दिन 5.35 गुना अभिदान मिला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:08 pm IST
Published Date: August 5, 2021 11:12 pm IST

नयी दिल्ली पांच अगस्त (भाषा) कृष्णा डायग्नोस्टिक्स के आईपीओ को बोली के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को 5.35 गुना बोलियां प्राप्त हुई।

एनएसई पर जारी आंकड़ों के अनुसार 1,213.33 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के तहत कंपनी को कुल 3,80,33,730 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं है। जबकि 71,12,099 शेयरों की पेशकश की गई थी।

कंपनी के आईपीओ को गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 4.71 गुना, और खुदरा निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में 13.40 गुना अभिदान मिला तथा पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए पचास प्रतिशत बोलियां प्राप्त हुई।

कंपनी का आईपीओ बुधवार को खुला था और इसके लिए आवेदन शुक्रवार शाम पांच बजे तक दिये जा सकते हैं।

भाषा जतिन रमण

रमण


लेखक के बारे में