महिंद्रा को त्योहारी मौसम में वाहन मांग मजबूत रहने की उम्मीद

महिंद्रा को त्योहारी मौसम में वाहन मांग मजबूत रहने की उम्मीद

महिंद्रा को त्योहारी मौसम में वाहन मांग मजबूत रहने की उम्मीद
Modified Date: September 22, 2026 / 09:30 pm IST
Published Date: September 22, 2026 9:30 pm IST

नयी दिल्ली, 22 सितंबर (भाषा) घरेलू वाहन विनिर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा को उम्मीद है कि जीएसटी दरों में कटौती से मिले मूल्य लाभ और नए उत्पादों की पेशकश के चलते इस त्योहारी मौसम में वाहन उद्योग की मांग मजबूत रहेगी।

कंपनी के वाहन खंड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नलिनीकांत गोल्लागुंटा ने मंगलवार को पीटीआई के साथ बातचीत में कहा कि पिछले साल जीएसटी दरों में कटौती से मिले मूल्य लाभ के कारण वाहन कीमतें महंगाई के बावजूद जीएसटी से पहले के स्तर से नीचे बनी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि हाल में वाहन उद्योग में हुई कीमतों में बढ़ोतरी का अब तक ग्राहकों की पूछताछ या बुकिंग पर असर नहीं पड़ा है।

गोल्लागुंटा ने कहा, ‘‘हम अब भी जीएसटी से पहले की कीमतों से काफी नीचे हैं। इसलिए इस समय मांग काफी हद तक मजबूत बनी हुई है।’’

महिंद्रा ने मंगलवार को ‘थार ओजी’ मॉडल को पेश किया, जिसकी शुरुआती शोरूम कीमत 10.32 लाख रुपये है। यह 2020 में पेश की गई तीन दरवाजों वाली थार की जगह लेगी।

भाषा राजेश

राजेश प्रेम

प्रेम


लेखक के बारे में