एलआईसी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 6.06 प्रतिशत की

Ads

एलआईसी ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 6.06 प्रतिशत की

  •  
  • Publish Date - May 25, 2026 / 05:46 PM IST,
    Updated On - May 25, 2026 / 05:46 PM IST

नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 6.06 प्रतिशत कर ली है। पहले यह 3.16 प्रतिशत थी।

शेयर बाजार को दी गई जानकारी में सेंट्रल बैंक ने कहा कि एलआईसी ने 22 मई को बाजार खरीद के माध्यम से सार्वजनिक क्षेत्र के ऋणदाता में 26.26 करोड़ शेयर या 2.90 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है।

इस अधिग्रहण के बाद सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में एलआईसी की हिस्सेदारी बढ़कर 6.06 प्रतिशत हो गई है।

बीएसई में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शेयर 0.03 प्रतिशत की गिरावट के साथ 31.29 रुपये पर बंद हुआ।

भाषा यासिर अजय

अजय