लाइटस्टॉर्म को इंडसइंड बैंक से 2,500 करोड़ रुपये की कर्ज सुविधा मिली

Ads

लाइटस्टॉर्म को इंडसइंड बैंक से 2,500 करोड़ रुपये की कर्ज सुविधा मिली

  •  
  • Publish Date - August 11, 2026 / 06:55 PM IST,
    Updated On - August 11, 2026 / 06:55 PM IST

नयी दिल्ली, 11 अगस्त (भाषा) डिजिटल अवसंरचना कंपनी लाइटस्टॉर्म ने मंगलवार को कहा कि उसने इंडसइंड बैंक के नेतृत्व में 2,500 करोड़ रुपये की कर्ज सुविधा हासिल की है। इसके साथ ही कंपनी ने ‘एआई सुपरहाइवे’ के शुभारंभ की घोषणा की, जो एक उच्च क्षमता वाला फाइबर नेटवर्क है और आई-2सी उप समुद्री केबल प्रणाली के जरिये भारत के एआई केंद्र को सिंगापुर और मलेशिया के हाइपरस्केल केंद्रों से जोड़ता है।

यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया, जब भारत दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण एआई कंप्यूट बाजारों में से एक के रूप में उभर रहा है। लाइटस्टॉर्म ने कहा कि हाइपरस्केलर देश भर में तेज गति से डेटा सेंटर और ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट (जीपीयू) क्लस्टर बना रहे हैं। कंपनी ने इस बात पर जोर दिया कि ‘‘उस कंप्यूट को जोड़ने वाली अवसंरचना भी इस महत्वाकांक्षा के अनुरूप होनी चाहिए।’’

वृद्धि के अगले चरण को समर्थन देने के लिए कंपनी ने इंडसइंड बैंक के नेतृत्व में 2,500 करोड़ रुपये की कर्ज सुविधा हासिल की है। इस कर्ज सुविधा की समयावधि 10 वर्ष है।

भाषा पाण्डेय अजय

अजय