Reported By: Rajesh Mishra
,Smart Meter Surrender Abhiyan/Image Credit: File Image
Smart Meter Surrender Abhiyan: रायपुर: छत्तीसगढ़ कांग्रेस इन दिनों महंगी बिजली और स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की नाराजगी को भुनाने में लगी हुई है। कांग्रेस पखवाड़े भर से पूरे प्रदेश में स्मार्ट बिजली मीटर सरेंडर अभियान चला रही है। शहर के बाद कांग्रेस अपना ये अभियान अब गांव की ओर लेकर जा रही है । इसके लिए PCC ने सभी जिलों के प्रभारी नियुक्त किए हैं। जिसमें पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, विधायक और पूर्व विधायकों को जिम्मेदारी दी गई है कि वे अपने-अपने इलाके में लोगों से मिलकर अधिक बिल भेजने वाले स्मार्ट मीटर सरेंडर का फॉर्म भरवाएं।
Smart Meter Surrender Abhiyan: कांग्रेस के नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता अब इस अभियान के तहत गांव का जाकर लोगों को बताएंगे कि किस तरह से भाजपा की डबल इंजन सरकार ने कांग्रेस की बिजली बिल हाफ योजना को बंद किया बिजली महंगी की और अधिक बिल पैदा करने वाले स्मार्ट मीटर को लगाने के लिए मजबूर किया। कांग्रेस के पूर्व मंत्री धनेंद्र साहू का कहना है कि प्रदेश की जनता महंगी बिजली की वजह से भाजपा की डबल इंजन सरकार से बेहद नाराज है। यही वजह है कि बिजली मीटर सेरेंडर फॉर्म की शहर से लेकर गांव तक डिमांड बनी हुई है। इस पर पलटवार करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने कहा कि यह अभियान चलाने वाले कांग्रेस के नेता ये बताएं कि स्मार्ट मीटर लगाने का निर्णय किसकी सरकार में लिया गया था।
इन्हें भी पढ़ें:-