लोहिया कॉर्प के आईपीओ को पहले दिन 39 प्रतिशत अभिदान मिला

लोहिया कॉर्प के आईपीओ को पहले दिन 39 प्रतिशत अभिदान मिला

लोहिया कॉर्प के आईपीओ को पहले दिन 39 प्रतिशत अभिदान मिला
Modified Date: July 23, 2026 / 08:27 pm IST
Published Date: July 23, 2026 8:27 pm IST

नयी दिल्ली, 23 जुलाई (भाषा) औद्योगिक मशीनरी बनाने वाली कंपनी लोहिया कॉर्प लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के पहले दिन 39 प्रतिशत अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के मुताबिक, कंपनी के आईपीओ में 1,43,52,274 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 56,41,930 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा हिस्से को 66 प्रतिशत अभिदान मिला। पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 43 प्रतिशत और गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 15 प्रतिशत अभिदान मिला।

लोहिया कॉर्प लिमिटेड ने बुधवार को एंकर निवेशकों से 492 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी का 1,102 करोड़ रुपये का आईपीओ 27 जुलाई को बंद होगा।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 404-425 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है, जिससे ऊपरी स्तर पर कंपनी का मूल्यांकन लगभग 4,500 करोड़ रुपये बैठता है।

यह आईपीओ पूरी तरह से मौजूदा शेयरधारकों द्वारा 2.59 करोड़ इक्विटी शेयरों तक की ‘बिक्री पेशकश’ (ओएफएस) है।

कंपनी के शेयरों को 30 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय


लेखक के बारे में