LPG Cylinder Delivery Update: क्या अब घर तक गैस पहुंचने का तरीका बदल जाएगा? HPCL से लेकर Indane तक का चौंकाने वाला अपडेट आया सामने

Ads

LPG Cylinder Delivery Update: एलपीजी कंपनियों ने DAC को लेकर नया अपडेट जारी किया है। उपभोक्ताओं को असली और नकली DAC की पहचान करने के तरीके भी बताए गए हैं। इससे गैस सिलेंडर की सुरक्षा और पारदर्शिता बढ़ाने में मदद मिलेगी और फर्जीवाड़े पर रोक लग सकेगी।

  •  
  • Publish Date - May 11, 2026 / 11:17 AM IST,
    Updated On - May 11, 2026 / 11:18 AM IST

(LPG Cylinder Delivery Update/ Image Credit: IBC24 News)

HIGHLIGHTS
  • LPG डिलीवरी में DAC सिस्टम पूरी तरह लागू
  • फर्जी मैसेज से साइबर फ्रॉड का खतरा
  • केवल आधिकारिक सेंडर ID पर ही भरोसा करें

नई दिल्ली: LPG Cylinder Delivery Update: एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी अब पूरी तरह DAC यानी Delivery Authentication Code सिस्टम के जरिए की जा रही है। जिससे सिलेंडर सही ग्राहक तक ही पहुंचे। इस सिस्टम से गलत डिलीवरी और गड़बड़ी की संभावना काफी कम हो गई है। अब हर डिलीवरी के समय एक कोड के जरिए पहचान की पुष्टि की जाती है जिससे पारदर्शिता और सुरक्षा बढ़ी है। हालांकि, इसी सिस्टम का फायदा उठाकर साइबर ठग फर्जी मैसेज भेजकर लोगों को धोखा देने की कोशिश कर रहे हैं।

कंपनियों की साइबर फ्रॉड से बचने की चेतावनी

HPCL और भारत गैस जैसी कंपनियों ने ग्राहकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। HPCL ने कहा है कि असली मैसेज केवल आधिकारिक सेंडर ID जैसे ‘VM-HPGASc-S’ से ही आते हैं। इनमें 4 अंकों का OTP होता है जिसे केवल सिलेंडर डिलीवरी के समय ही साझा करना चाहिए। कंपनी ने साफ किया है कि कोई भी कर्मचारी फोन, WhatsApp या लिंक के जरिए OTP नहीं मांगता। किसी भी संदिग्ध मैसेज पर भरोसा न करने की भी सलाह दी गई है।

इंडेन उपभोक्ताओं के लिए सावधानियां

Indane के उपभोक्ताओं को भी सावधानी बरतने की भी बात कही गई है। सबसे पहले यह जांचना जरूरी है कि आपने वास्तव में सिलेंडर बुक किया है या नहीं। अगर बिना बुकिंग के मैसेज आता है तो उसे नजरअंदाज करें। सही मैसेज आमतौर पर आधिकारिक सेंडर ID जैसे VK-INDANE या VM-INDANE से आता है। इसमें बुकिंग नंबर और 6 अंकों का DAC कोड होता है। यह कोड केवल तब ही शेयर करें जब डिलीवरी बॉय आपके घर पहुंच जाए।

देशभर में LPG सिलेंडर के ताजा दाम

देश के अलग-अलग शहरों में एलपीजी सिलेंडर के रेट अलग-अलग हैं। यह कीमतें डिस्ट्रीब्यूशन और स्थानीय लागत के आधार पर बदलती रहती हैं। बेंगलुरु में आज घरेलू सिलेंडर 915.50 रुपये और कमर्शियल 3152 रुपये है। हैदराबाद में यह 965 रुपये और 3315 रुपये है। इंदौर में घरेलू 941 रुपये और कमर्शियल 3176.5 रुपये है। पटना में घरेलू सिलेंडर 1002.50 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं जयपुर, देहरादून और अंडमान जैसे शहरों में भी अलग-अलग दरें देखने को मिल रही हैं।

देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट

शहर घरेलू एलपीजी सिलेंडर (₹) कमर्शियल सिलेंडर (₹)
बेंगलुरु ₹ 915.50 ₹ 3,152
हैदराबाद ₹ 965 ₹ 3,315
इंदौर ₹ 941 ₹ 3,176.50
रायपुर ₹ 984.50 ₹ 3,294.50
पटना ₹ 1,002.50 ₹ 3,346.50
जयपुर ₹ 916.50 ₹ 3,099
देहरादून ₹ 932 ₹ 3,129
अंडमान ₹ 989 ₹ 3,490

इन्हें भी पढ़ें:

DAC सिस्टम क्या है?

DAC (Delivery Authentication Code) एक सुरक्षा कोड है जो LPG सिलेंडर की सही डिलीवरी और सही ग्राहक की पहचान सुनिश्चित करता है।

क्या LPG डिलीवरी अब पूरी तरह DAC पर आधारित है?

हाँ, अब सिलेंडर डिलीवरी में 100% DAC सिस्टम का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि गड़बड़ी और गलत डिलीवरी रोकी जा सके।

फेक DAC से क्या खतरा है?

फेक DAC के जरिए साइबर फ्रॉड लोग फर्जी मैसेज भेजकर ग्राहकों को ठगने की कोशिश कर सकते हैं।

असली LPG मैसेज की पहचान कैसे करें?

मैसेज केवल आधिकारिक सेंडर ID जैसे VK-INDANE या VM-HPGASc-S से आए और उसमें सही OTP/DAC कोड हो।