MP Krishna Janmashtami Politics News/Image Credit: IBC24
MP Krishna Janmashtami Politics News: भोपाल: जबसे डॉ. मोहन यादव CM बने हैं तभी से उनकी प्राथमिकता में भगवान् श्रीकृष्ण हैं। एमपी में जिन भी स्थानों से भगवान् श्रीकृष्ण जुड़े रहे हैं उनको बड़े तीर्थ के तौर पर तो विकसित किया ही जा रहा है। इसके अलावा भगवान् कृष्ण से जुड़े न्यास भी बना दिए गए हैं, जो स्टूडेंट्स के बीच प्रतियोगिता करवा कर उन्हें लाखों रूपये का पुरुष्कार भी देगी।
तय है कि बतौर विपक्षी दल कांग्रेस को सरकार की ये समारोहपूर्वक पूजा भला कैसे रास आ सकती है। कांग्रेस तंज कर रही है कि पहले भगवान् राम के नाम पर लोगों का मूल मुद्दों से ध्यान भटकाया और चढ़ावा चोरी हुई। भाजपा अब वही भगवान् कृष्ण के नाम पर करना चाहती है।
MP Krishna Janmashtami Politics News: इसमें कोई दो राय नहीं है कि जब सरकार किसी प्रयोजन के साथ भक्तिभाव में जुटती है तो उसके कई निहितार्थ होते हैं। सवाल ये कि क्या अब भाजपा अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि में बनी मस्जिद को भी मुक्त कराने का एक तरह से अघोषित जनमत संग्रह करवा रही है। क्या जानापाव को प्रमुखता से अपने एजेंडे में रखना ब्राह्मण वोट बैंक को साधना है। क्योंकि भगवान् परशुराम तो ब्राह्मणों के गुरू हैं? या एमपी में ये सब सिर्फ इसलिए हो रहा है क्यूंकि यदुवंशी ही यहाँ के मुख्यमंत्री हैं।
इन्हें भी पढ़ें:-