LPG Cylinder Price 15 May 2026: पेट्रोल-डीजल महंगा होने के बाद अब रसोई गैस की बारी? आज सिलेंडर के दाम ने लोगों को चौंकाया, क्या आपके शहर में भी बढ़ गया रेट?

Ads

LPG Cylinder Price 15 May 2026: भारत गैस, इंडेन और एचपी ने आज घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दूसरी तरफ, एलपीजी से भरे दो जहाज होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर चुका है और जल्द ही भारत पहुंचने वाला है।

  •  
  • Publish Date - May 15, 2026 / 11:32 AM IST,
    Updated On - May 15, 2026 / 11:39 AM IST

(LPG Cylinder Price 15 May 2026/ Image Credit: ANI News)

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा
  • LPG सिलेंडर के दाम स्थिर
  • दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये

नई दिल्ली: LPG Cylinder Price 15 May 2026 in India: देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिससे आम लोगों के खर्च पर प्रभाव पड़ सकता है। हालांकि रसोई गैस (Domestic Cylinder) यानी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर यह है कि भारत गैस, इंडेन और एचपी ने घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के दामों (Prices of Domestic and Commercial Cylinders) में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिल रहे हैं।

प्रमुख शहरों में LPG के ताजा रेट स्थिर

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये पर स्थिर है। आगरा में 924.50 रुपये, लखनऊ में 950.50 रुपये और कानपुर में 928 रुपये का घरेलू सिलेंडर मिल रहा है। वहीं देहरादून में 932 रुपये, बेंगलुरु में 915.50 रुपये, इंदौर में 941 रुपये और अंडमान में 989 रुपये का रेट है। हैदराबाद में यह 965 रुपये और रायपुर में 984.50 रुपये पर बना हुआ है। बड़े शहरों में कमर्शियल सिलेंडर के दाम (Commercial Cylinder Price) भी लगभग स्थिर बने हुए हैं।

इंडेन के अनुसार कमर्शियल सिलेंडर रेट

इंडेन के मुताबिक इंदौर में कमर्शियल सिलेंडर 3176.50 रुपये, रायपुर में 3294.50 रुपये और पटना में 3346.5 रुपये में बिक रहा है। देहरादून में यह 3129 रुपये, जयपुर में 3099 रुपये, बेंगलुरु में 3152 रुपये और हैदराबाद में 3315 रुपये का है। अंडमान में सबसे अधिक 3490 रुपये तक कीमत पहुंच गई है। इससे साफ है कि कमर्शियल रेट शहरों के अनुसार अलग-अलग बने हुए हैं।

देश के प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर के ताजा रेट (इंडेन के मुताबिक)

शहर घरेलू सिलेंडर (₹) कमर्शियल सिलेंडर (₹)
इंदौर 941 3176.50
रायपुर 984.50 3294.50
पटना 1002.50 3346.50
देहरादून 932 3129
अंडमान 989 3490
जयपुर 916.50 3099
बेंगलुरु 915.50 3152
हैदराबाद 965 3315

होर्मुज स्ट्रेट से भारत पहुंच रहे LPG जहाज

फारस की खाड़ी से एलपीजी लेकर आ रहे दो बड़े जहाज होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) पार कर चुके हैं और जल्द भारत पहुंचने वाले हैं। एक जहाज ‘सिमी’ में लगभग 20,000 टन एलपीजी है जो 16 मई को कांडला बंदरगाह पहुंच सकता है। दूसरा जहाज ‘एनवी सनशाइन’ 46,000 टन ईंधन लेकर 18 मई को न्यू मंगलोर पहुंचने की उम्मीद है। सरकार के अनुसार अब तक कई जहाज सुरक्षित रूप से इस क्षेत्र से निकल चुके हैं। जिससे भारत में ईंधन और गैस की सप्लाई पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ा है।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या आज LPG सिलेंडर के दाम बढ़े हैं?

नहीं, इंडेन, भारत गैस और एचपी ने घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर के रेट में कोई बदलाव नहीं किया है।

पेट्रोल-डीजल के दाम में कितना बदलाव हुआ है?

पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है।

दिल्ली में घरेलू LPG सिलेंडर का क्या रेट है?

दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 913 रुपये पर स्थिर है।

क्या कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी बदले हैं?

नहीं, कमर्शियल सिलेंडर के दाम भी फिलहाल स्थिर हैं, हालांकि शहरों के अनुसार अलग-अलग हैं।