PG Cylinder Price Hike Today: आम आदमी को फिर लगा जोर का झटका, घरेलू सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए नई कीमत

LPG Cylinder Price Hike Today: आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है, दरअसल तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है।

PG Cylinder Price Hike Today: आम आदमी को फिर लगा जोर का झटका, घरेलू सिलेंडर हुआ महंगा, जानिए नई कीमत

PG Cylinder Price Hike Today/AI Generated Image

Modified Date: June 7, 2026 / 07:05 am IST
Published Date: June 7, 2026 7:05 am IST
HIGHLIGHTS
  • घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत में 29 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें आज से लागू
  • पिछले 3 महीनों में दूसरी बार बढ़ोतरी, कुल 89 रुपये महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर
  • कच्चे तेल और वैश्विक ऊर्जा लागत में बढ़ोतरी को बताया गया प्रमुख कारण

नई दिल्ली: LPG Cylinder Price Hike Today ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव का असर अब सीधे भारत के ऊर्जा बाजार पर दिखाई देने लगा है। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते पेट्रोल-डीजल और गैस सिलेंडर की दरों पर दबाव बढ़ रहा है। हाल ही में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि के बाद कमर्शियल और छोटे LPG सिलेंडर के दाम भी बढ़े हैं, इसी बीच आम जनता को एक और बड़ा झटका लगा है, दरअसल तेल कंपनियों ने घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी है। नई दरें आज से लागू भी हो जाएगी।

आपको बता दें कि तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है, 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। अब आलम ये है कि आम जनता को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। तेल कंपनियों ने इसके लिए बढ़ी वैश्विक ऊर्जा लागत को वजह बताया है। तेल कंपनियों का दावा है कि घरेलू सिलेंडर पर कंपनी 703 रुपए का नुकसान पर चल रही है। जो एक घाटे का सौदा है।

1 जून को बढ़े थे एलपीजी सिलेंडर की कीमत

हालांकि हाल ही में 1 जून से 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जिसमें बड़े शहरों में लगभग 53.50 रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसके साथ ही 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के दाम भी बढ़े थे। लेकिन आज घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 29 रूपये की बढ़ोत्तरी कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.