LPG e-KYC Deadline: निकल गई LPG e-KYC की आखिरी तारीख! क्या बंद हो जाएगा गैस सिलेंडर मिलना? जानें अब कितने दिनों में कटेगा कनेक्शन?
LPG e-KYC Deadline: एलपीजी गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी की तय तारीख अब खत्म हो चुकी है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक ई-केवाईसी पूरी नहीं की है, उनके मन में कनेक्शन बंद होने को लेकर चिंता बढ़ गई है। तो आइए जानते हैं कि डेडलाइन के बाद क्या गैस कनेक्शन पर कोई असर पड़ेगा या नहीं।
(LPG e-KYC Deadline/ Image Credit: AI-generated)
- LPG e-KYC की डेडलाइन खत्म
- तुरंत नहीं कटेगा गैस कनेक्शन
- बुकिंग में आ सकती है दिक्कत
नई दिल्ली: LPG e-KYC Deadline: एलपीजी गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। घरेलू गैस कनेक्शन की आधार आधारित e-KYC कराने की तय समयसीमा 23 अगस्त 2026 (LPG e-KYC Deadline) को खत्म हो गई है। ऐसे में जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक e-KYC नहीं कराई है उनके बीच यह चिंता सता रही है कि कहीं उनका गैस कनेक्शन बंद न हो जाए या अगला सिलेंडर मिलने में परेशानी न हो।
डेडलाइन खत्म, अब क्या होगा?
e-KYC की डेडलाइन खत्म होने (LPG e-KYC Deadline) का मतलब यह नहीं है कि 24 अगस्त से बिना KYC वाले सभी गैस कनेक्शन तुरंत बंद कर दिए जाएंगे। तेल कंपनियों की ओर से ऐसी कोई जानकारी सामने नहीं आई है कि सभी लंबित कनेक्शन एक साथ काटे जाएंगे। हालांकि, आगे चलकर बिना e-KYC वाले ग्राहकों को गैस बुकिंग या सब्सिडी से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए जिन लोगों की KYC अभी बाकी है, उन्हें इसे जल्द पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए।
पहले 16 अगस्त थी आखिरी तारीख
LPG e-KYC की अंतिम तारीख पहले 16 अगस्त 2026 तय की गई थी। लेकिन सर्वर डाउन और दूसरी तकनीकी समस्याओं के कारण ग्राहकों को परेशानी हुई। कई गैस एजेंसियों पर भीड़ बढ़ने के बाद समयसीमा को आगे बढ़ाकर 23 अगस्त कर दिया गया। अब यह बढ़ाई गई समयसीमा भी समाप्त हो चुकी है। ऐसे में ग्राहकों को आगे की प्रक्रिया के लिए अपनी गैस कंपनी से जानकारी लेते रहना चाहिए।
e-KYC नहीं कराने पर क्या असर होगा?
अगर किसी ग्राहक ने अभी तक e-KYC नहीं कराई (LPG e-KYC Deadline) है तो उसका कनेक्शन तुरंत खत्म होने की बात नहीं कही गई है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि बिना KYC वाले ग्राहकों की गैस बुकिंग या सब्सिडी पर रोक लग सकती है। इसका मतलब है कि भविष्य में सिलेंडर लेने या मिलने वाली सरकारी सुविधा का लाभ उठाने में परेशानी हो सकती है।
अब भी KYC के लिए क्या करें?
जिन ग्राहकों की e-KYC पूरी नहीं हुई है उन्हें अपनी संबंधित LPG कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर उपलब्ध सुविधा जरूर जांचनी चाहिए। इंडेन ग्राहक इंडियनऑयल की LPG सेवाओं के जरिए जानकारी ले सकते हैं। कुछ जगहों पर मोबाइल से आधार आधारित KYC की सुविधा उपलब्ध हो सकती है। इसके अलावा ग्राहक अपने नजदीकी गैस डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क करके e-KYC की मौजूदा प्रक्रिया और उपलब्ध विकल्पों की जानकारी ले सकते हैं।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Codes 24 August 2026: पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं! बस करना होगा ये काम और पाएं स्किन से लेकर डायमंड्स तक सब फ्री!
- Guna School News: स्कूल की पानी की बोतलों में यूरिन! खोलते ही छात्राओं के उड़े होश, शिकायत के बाद स्कूल में हड़कंप
- Nishant Kumar Sadar Hospital Inspection News: अस्पताल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, मरीज और परिजनों ने खोली व्यवस्था की पोल, कहा- यहां दलालो का दबदबा

Facebook


