ल्यूपिन का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 1,417 करोड़ रुपये

ल्यूपिन का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 1,417 करोड़ रुपये

ल्यूपिन का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 1,417 करोड़ रुपये
Modified Date: August 7, 2026 / 01:45 pm IST
Published Date: August 7, 2026 1:45 pm IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) घरेलू दवा कंपनी ल्यूपिन लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 16 प्रतिशत बढ़कर 1,416.98 करोड़ रुपये हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 1,221.46 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में ल्यूपिन की एकीकृत परिचालन आय बढ़कर 8,276.89 करोड़ रुपये हो गई, जो 2025-26 की समान तिमाही में 6,268.34 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में उसका कुल खर्च बढ़कर 6,389.83 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान तिमाही में 4,931.84 करोड़ रुपये था।

ल्यूपिन के प्रबंध निदेशक नीलेश गुप्ता ने कंपनी के प्रदर्शन पर कहा, ‘हमने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत प्रदर्शन के साथ की है। प्रमुख बाजारों में मजबूत वृद्धि और लाभप्रदता में निरंतर सुधार से इसे बल मिला है।’

ल्यूपिन ने बताया कि पहली तिमाही में अमेरिकी बाजार से बिक्री 42.9 प्रतिशत बढ़कर 3,434.8 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2025-26 की समान अवधि में 2,404.1 करोड़ रुपये थी।

भाषा योगेश

योगेश


लेखक के बारे में