New Cylinder Distribution System: अब सिलेंडर पाने के लिए जरूरी होगा ये रिकॉर्ड रखना.. सरकार ने शुरू किया नया डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम, जानें नए नियम से कितनी राहत..

Ads

Madhya Pradesh New Cylinder Distribution System: नई एलपीजी वितरण व्यवस्था लागू, सेक्टरवार प्रतिशत तय, जमाखोरी रोकने और आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने का निर्णय।

  •  
  • Publish Date - March 24, 2026 / 09:35 AM IST,
    Updated On - March 24, 2026 / 09:42 AM IST

Madhya Pradesh New Cylinder Distribution System | Image- moneycontrol FILE

HIGHLIGHTS
  • नई LPG वितरण प्रणाली लागू
  • सेक्टर के अनुसार तय हुआ आवंटन
  • ऑनलाइन बुकिंग अनिवार्य की गई

भोपाल: प्रदेश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के वितरण को लेकर नई व्यवस्था लागू की गई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए अलग-अलग सेक्टर के लिए तय प्रतिशत के आधार पर सिलेंडर आवंटन की व्यवस्था लागू की है। (Madhya Pradesh New Cylinder Distribution System) नई व्यवस्था के पीछे सरकार का मकसद आवश्यक सेवाओं और संस्थानों को प्राथमिकता देते हुए गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

जानें किस सेक्टर को कितना फ़ीसदी अलॉटमेंट

नई व्यवस्था के तहत प्राथमिकता 1 में शैक्षणिक और चिकित्सा संस्थानों को 30 प्रतिशत तक आवंटन किया जाएगा, जिसमें उनकी आवश्यकता के अनुसार 100 प्रतिशत तक आपूर्ति की जा सकेगी। प्राथमिकता 2 में पुलिस, सुरक्षा बल, केंद्रीय व राज्य सेवाएं, महिला एवं बाल विकास संस्थान और आश्रय स्थलों जैसी आवश्यक सेवाओं को 35 प्रतिशत आवंटन मिलेगा। वहीं प्राथमिकता 3 के तहत होटल (9%), रेस्टोरेंट/कैंटीन (9%) और ढाबा/स्ट्रीट फूड (7%) को शामिल किया गया है। प्राथमिकता 4 में 5 प्रतिशत गैस फूड प्रोसेसिंग, पॉल्ट्री और डेयरी जैसे उद्योगों को दी जाएगी, जबकि प्राथमिकता 5 में अन्य उद्योगों और उपयोग के लिए 5 प्रतिशत आवंटन तय किया गया है।

ऑनलाइन बुकिंग और रिकॉर्ड रखना जरूरी

विभाग ने जमाखोरी रोकने के लिए भी सख्त उपाय किए हैं। इसके तहत पिछले तीन महीनों की खपत के आधार पर ही सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे। (Madhya Pradesh New Cylinder Distribution System) साथ ही ऑनलाइन बुकिंग और रिकॉर्ड रखना अनिवार्य किया गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित प्रतिशत से अधिक सिलेंडर का आवंटन नहीं किया जाएगा।

देशभर में गहराया संकट

गौरतलब है कि, केंद्र और राज्य सरकारों के तमाम दावों के बीच एलपीजी सिलेंडर का संकट बाजार में साफतौर पर देखा जा सकता है। कई जगहों पर रेस्टोरेंट और कैंटीन पहले ही बंद किये जा चुके है। सरकार ने इस स्थिति से निबटने के लिए पहले ही देशभर में ESMA लागू कर दिया है। सभी को एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करने और कालाबाजारी व जमाखोरी को रोकने भी सरकार प्रयास कर रही है। कई जगहों पर छापेमारी के बाद बड़े पैमाने पर सिलेंडर भी जब्त किये जा चुके है। मध्य-एशिया में जारी युद्ध की वजह से आने वाले दिनों में ऊर्जा संकट के गहराने की आशंका जताई जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-

महाराष्ट्र सरकार ने वंतारा से तेंदुओं को रखने का अनुरोध किया था, 25 को पहले भेजा जा चुका है: मंत्री

उप्र : दिव्यांग महिला के साथ दुष्कर्म करने के दोषी को 10 वर्ष सश्रम कारावास की सजा

दैवी शक्तियों के नाम पर और सत्ता में बैठे लोगों के संरक्षण में महिलाओं के साथ होने वाला दुर्व्यवहार एक गंभीर मुद्दा : राज

राम विलास पासवान के पूर्व निजी सचिव पर एक करोड़ रुपये रिश्वत लेने का मामला दर्ज

एसआईआर : निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल की पूरक मतदाता सूची जारी की

जम्मू कश्मीर के रियासी में खाई में गिरी कार, भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत

Q1: नई LPG वितरण प्रणाली क्यों लागू की गई है?

A1: आवश्यक सेवाओं को प्राथमिकता देने और गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए लागू की गई।

Q2: रेस्टोरेंट और उद्योगों को कितना LPG आवंटन मिलेगा?

A2: रेस्टोरेंट और कैंटीन को 9 प्रतिशत, जबकि उद्योगों को 5 प्रतिशत आवंटन दिया जाएगा।

Q3: नई व्यवस्था में क्या नियम अनिवार्य किए गए हैं?

A3: ऑनलाइन बुकिंग, खपत के आधार पर आपूर्ति और रिकॉर्ड रखना अनिवार्य किया गया है।