बिजली कंपनियों के कर्मचारियों को मिला दीवाली का गिफ्ट, महाराष्ट्र सरकार ने किया बोनस देने का ऐलान

बिजली कंपनियों के कर्मचारियों को मिला दीवाली का गिफ्ट, महाराष्ट्र सरकार ने किया बोनस देने का ऐलान

बिजली कंपनियों के कर्मचारियों को मिला दीवाली का गिफ्ट, महाराष्ट्र सरकार ने किया बोनस देने का ऐलान
Modified Date: November 29, 2022 / 07:51 pm IST
Published Date: November 13, 2020 5:55 pm IST

मुंबई: महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने शुक्रवार को सार्वजनिक क्षेत्र की बिजली कंपनियों के करीब एक लाख कर्मचारियों के लिये बोनस की घोषणा कर दी। इन कर्मचारियों ने दिवाली के दौरान हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। राउत के प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री ने बोनस की घोषणा की है। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी।

Read More: दीवाली पर देशवासियों से पीएम मोदी की अपील, कहा- सैनिकों के सम्मान में एक दीया जरूर जलाएं

इस घोषणा से पारेषण कंपनी महाट्रांसको (महाराष्ट्र राज्य विद्युत पारेषण कंपनी लि.), वितरण कंपनी एमएसईडीसीएल (महाराष्ट्र राज्य बिजली वितरण कंपनी लि.) और उत्पादन कंपनी महाजेनको (महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादक कंपनी लि.) के कर्मचारियों को लाभ होगा। इन कंपनियों के कर्मचारियों ने बोनस नहीं मिलने पर शनिवार से हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी थी। पिछले साल तीनों कंपनियों के कर्मचारियों को 9,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक का बोनस मिला था।

Read More: 5 लाख से अधिक दीपों से जगमगाई श्रीराम की नगरी अयोध्या, गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"