(Bank FD Interest Rates/ Image Credit: Screengrab)
बिजनेस: Bank FD Interest Rates: अगर आप अपनी बचत को सुरक्षित जगह पर लगाकर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं तो फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) आपके लिए एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। दरअसल, Unity Small Finance Bank ने 3 करोड़ रुपये से कम की FD के लिए नई ब्याज दरें (Bank FD Interest Rates) लागू की हैं। बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक ये दरें 15 जुलाई 2026 से प्रभावी हैं। सामान्य ग्राहकों को FD पर अधिकतम 8% और वरिष्ठ नागरिकों को 8.50% तक ब्याज मिल रहा है। हालांकि ब्याज दर FD का अवधि के अनुसार अलग-अलग है।
7 से 14 दिन और 15 से 45 दिन की FD पर सामान्य ग्राहकों को 4% सालाना ब्याज (Bank FD Interest Rates) मिलेगा। वहीं 46 से 60 दिन की जमा पर 4.75% और 61 से 90 दिन की FD पर 5% ब्याज तय किया गया है। 91 से 164 दिन की FD पर भी 5% ब्याज मिलेगा। इसके बाद 165 दिन से 6 महीने तक की FD पर ब्याज दर बढ़कर 5.50% हो जाती है। यानी छोटी अवधि में भी ग्राहकों को अलग-अलग टेन्योर के हिसाब से ब्याज का फायदा मिलेगा।
मध्यम अवधि में 6 महीने से अधिक और 201 दिन तक तथा 202 से 364 दिन की FD पर 6.25% ब्याज दिया जा रहा है। 12 महीने की FD पर सामान्य ग्राहकों को 7.50% ब्याज मिल रहा है। वहीं 12 महीने 1 दिन से 500 दिन की अवधि पर 6.50% ब्याज है। सबसे आकर्षक विकल्प 501 दिन की स्पेशल FD है, जिस पर बैंक 8% सालाना ब्याज दे रहा है। 502 दिन से लेकर 5 साल तक की कई लंबी अवधि वाली FD पर 6.75% ब्याज मिलता है, जबकि 5 से 10 साल की FD पर 6% ब्याज तय है।
वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक ने सामान्य ग्राहकों की तुलना में अतिरिक्त ब्याज (Bank FD Interest Rates) का लाभ रखा है। 46 दिन से 10 साल तक की ज्यादातर FD पर उन्हें 0.50 प्रतिशत यानी 50 बेसिस प्वाइंट तक ज्यादा ब्याज मिल सकता है। 12 महीने की FD पर सीनियर सिटीजन को 8% और 501 दिन की स्पेशल FD पर सबसे ज्यादा 8.50% ब्याज मिलेगा। इस तरह FD की अवधि के अनुसार वरिष्ठ नागरिकों को 4% से 8.50% तक ब्याज मिल सकता है।