शीर्ष 10 कंपनियों में पांच का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ा

Ads

शीर्ष 10 कंपनियों में पांच का बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से अधिक बढ़ा

  •  
  • Publish Date - December 26, 2021 / 12:24 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 09:00 PM IST

Market capitalisation of top 10 companies  : नयी दिल्ली, 26 दिसंबर (भाषा) पिछले सप्ताह देश की 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में पांच का कुल बाजार पूंजीकरण 1,01,145.09 करोड़ रुपये बढ़ा, जिसकी अगुवाई टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने की।

समीक्षाधीन अवधि में रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और विप्रो लाभ में रहे, जबकि एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी, बजाज फाइनेंस और स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में गिरावट हुई।

बीते सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 112.57 अंक या 0.10 फीसदी चढ़ा।

इस दौरान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का बाजार पूंजीकरण 30,720.62 करोड़ रुपये बढ़कर 13,57,644.33 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 21,035.95 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार पूंजीकरण 16,04,154.56 करोड़ रुपये हो गया।

इंफोसिस का बाजार पूंजीकरण 17,656.95 करोड़ रुपये बढ़कर 7,83,779.99 करोड़ रुपये और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड का बाजार पूंजीकरण 16,000.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,40,053.55 करोड़ रुपये हो गया।

विप्रो का बाजार पूंजीकरण 15,730.86 करोड़ रुपये बढ़कर 3,82,857.25 करोड़ रुपये हो गया।

दूसरी ओर एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 18,619.95 करोड़ रुपये घटकर 7,97,609.94 करोड़ रुपये रह गया।

एचडीएफसी का बाजार पूंजीकरण 15,083.97 करोड़ रुपये घटकर 4,58,838.89 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 9,727.82 करोड़ रुपये घटकर 4,07,720.88 करोड़ रुपये रह गया।

भाषा पाण्डेय

पाण्डेय