मारुति सुजुकी ने चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट के साथ की साझेदारी

Ads

मारुति सुजुकी ने चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट के साथ की साझेदारी

  •  
  • Publish Date - May 22, 2023 / 07:07 PM IST,
    Updated On - May 22, 2023 / 07:07 PM IST

नयी दिल्ली, 22 मई (भाषा) मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि उसने चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड (चोला) के साथ साझेदारी की है। चोला इस साझेदारी के तहत मारुति सुजुकी के डीलर भागीदारों को वित्त पोषण उपलब्ध कराएगी।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि नया गठजोड़ देश भर में 3,600 से अधिक मारुति सुजुकी डीलरशिप को वित्त पोषण विकल्पों के साथ उनकी कार्यशील पूंजी संबंधी जरूरतों के लिए मदद करेगा।

मारुति सुजुकी इंडिया के वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी (विपणन एवं बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा, ”हमने देश भर में अपने डीलर साझेदारों के लिए निजी पेशकश और कार्यशील पूंजी समाधान तैयार करने के लिए चोलामंडलम के साथ साझेदारी की है।”

चोलामंडलम इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस कंपनी लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक रवींद्र कुंडू ने कहा, ”पूरे भारत में 1,191 से अधिक शाखाओं के हमारे मजबूत नेटवर्क के साथ हम डीलरों को तेज और सुविधाजनक ढंग से सेवाएं देंगे।

भाषा पाण्डेय रमण

रमण