नयी दिल्ली, 16 जनवरी (भाषा) मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को मंगलवार को बोली के अंतिम दिन 16.25 गुना अभिदान मिला।
एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार कंपनी के 1,171.57 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत 1,96,19,719 शेयरों की पेशकश पर 31,87,78,530 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 3.19 गुना और गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 14.85 गुना अभिदान मिला। पात्र संस्थागत निवेशकों (क्यूआईबी) की श्रेणी को 40.14 गुना अधिक अभिदान मिला।
आईपीओ पूरी तरह 2,80,28,168 तक इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसके लिए मूल्य दायरा 397-418 रुपये प्रति शेयर है।
मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 351.5 करोड़ रुपये जुटाए थे।
भाषा राजेश राजेश रमण
रमण