नयी दिल्ली, 15 जनवरी (भाषा) मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को सोमवार को बोली के पहले दिन 54 प्रतिशत अभिदान मिला।
एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 1,171.57 करोड़ रुपये के आईपीओ को 1,96,19,719 शेयरों की पेशकश पर 1,05,68,425 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।
खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी को 89 प्रतिशत और गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से को 45 प्रतिशत अभिदान मिला।
आईपीओ पूरी तरह 2,80,28,168 इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। इसका मूल्य दायरा 397-418 रुपये प्रति शेयर है।
बेसेमर वेंचर्स और इन्वेस्टकॉर्प समर्थित तीसरा पक्ष बीमा प्रशासक मेडी असिस्ट हेल्थकेयर सर्विसेज ने शुक्रवार को एंकर निवेशकों से 351.5 करोड़ रुपये जुटाए थे।
आईपीओ के तहत शेयर बिक्री करने वाले प्रवर्तकों में कंपनी के चेयरमैन विक्रम जीत सिंह चटवाल, मेडिमैटर हेल्थ मैनेजमेंट, बेसेमर हेल्थ कैपिटल और इन्वेस्टकॉर्प प्राइवेट इक्विटी फंड शामिल हैं।
भाषा अजय अजय रमण
रमण