मुंबई, नौ मार्च (भाषा) नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) आशीष कुमार चौहान ने कहा कि एनएसई मार्च में अपनी लंबे समय से प्रतीक्षित आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए मर्चेंट बैंकर नियुक्त कर सकता है।
चौहान ने एनएसई में निफ्टी 50 के 30 साल पूरे होने के मौके पर संवाददाताओं से कहा, ‘मर्चेंट बैंकर के चयन की प्रक्रिया अभी जारी है, इसके मार्च माह में पूरी होने की उम्मीद है।’
उन्होंने बताया कि आईपीओ का मूल्यांकन और अंतिम आकार मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति और औपचारिक प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही तय किया जाएगा।
चौहान ने कहा, ‘आईपीओ का मूल्यांकन आमतौर पर मर्चेंट बैंकर तय करते हैं। उसे अभी नियुक्त किया जाना है। इसलिए मुझे अभी अंतिम राशि का पता नहीं है।’
भाषा योगेश रमण
रमण